• Samvada
Monday, May 16, 2022
Vishwa Samvada Kendra
No Result
View All Result
  • Login
  • Samvada

    ಪ್ರಬೋದಿನೀ ಗುರುಕುಲಕ್ಕೆ NIOS ಅಧಿಕಾರಿಗಳ ಭೇಟಿ

    ಮಾರ್ಚ್ ೧೧ರಿಂದ ೧೩ರವರೆಗೆ ಗುಜರಾತಿನಲ್ಲಿ ಅಖಿಲ ಭಾರತ ಪ್ರತಿನಿಧಿ ಸಭಾ

    Evacuation of Indians stranded in Ukraine by Government of India

    Ukraine Russia Crisis : India abstained from UNSC resolution

    Trending Tags

    • Commentary
    • Featured
    • Event
    • Editorial
  • Samvada

    ಪ್ರಬೋದಿನೀ ಗುರುಕುಲಕ್ಕೆ NIOS ಅಧಿಕಾರಿಗಳ ಭೇಟಿ

    ಮಾರ್ಚ್ ೧೧ರಿಂದ ೧೩ರವರೆಗೆ ಗುಜರಾತಿನಲ್ಲಿ ಅಖಿಲ ಭಾರತ ಪ್ರತಿನಿಧಿ ಸಭಾ

    Evacuation of Indians stranded in Ukraine by Government of India

    Ukraine Russia Crisis : India abstained from UNSC resolution

    Trending Tags

    • Commentary
    • Featured
    • Event
    • Editorial
No Result
View All Result
Samvada
Home Others

‘HINDU’ is our Nationality: RSS Sarasanghachalak Mohan Bhagwat at Hindu Sammelan at Betul, MP

Vishwa Samvada Kendra by Vishwa Samvada Kendra
February 9, 2017
in Others
237
0
‘HINDU’ is our Nationality: RSS Sarasanghachalak Mohan Bhagwat at Hindu Sammelan at Betul, MP
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Betul, Madhya Pradesh February 8, 2017: RSS Sarasanghachalak Mohan Bhagwat addressed at the Hindu Sammelan held at Betul in Madhya Pradesh on Wednesday.

READ ALSO

भारतस्य प्रतिष्ठे द्वे संस्कृतं संस्कृतिश्च

ಸ್ವನಾಮ ಧನ್ಯ ಶ್ರೀ ಗೋಪಾಲ ಕೃಷ್ಣ ಗೋಖಲೆ

‘Hindu is our Nationality. Everyone born in the country is a Hindu, of these some are idol-worshipers and some are not. Even Muslims of Bharat are Hindus by nationality, they are Muslims by faith. Just as the English live in England, Americans in America and Germans in Germany, Hindus live in Hindustan.”said RSS Sarasanghachalak Mohan Bhagwat. 

Mohan Bhagwat called upon people to rise above caste, religion and language.

भोपाल 8 फरवरी। “जब हम हिन्दू समाज कहते हैं तब उसका अर्थ होता है, संगठित हिन्दू। यदि हममें किसी भी प्रकार का भेद और झगड़ा है, तब हम अस्वस्थ समाज हैं। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए हमें संगठित रहना होगा, सभी प्रकार के भेद छोडऩे होंगे, विविधताओं का सम्मान करना होगा। यही आदर्श और उपदेश हमारे पूर्वजों के थे। हिन्दू संगठित होगा तब ही भारत विश्वगुरु बनेगा।” यह विचार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने 8 फरवरी को बैतूल में आयोजित हिन्दू सम्मलेन में व्यक्त किए।

 उन्होंने कहा कि मत-पंथ की भिन्नता को लेकर दुनिया में रक्त-पात किया जा रहा है। अर्थ के आधार पर भी संघर्ष है। इन संघर्षों का समाधान उनके पास नहीं है। समाधान के लिए दुनिया भारत की ओर देख रही है। दुनिया भारत को विश्वगुरु की भूमिका में देख रही है और भारत को विश्वगुरु बनाने का दायित्व हिन्दू समाज पर है। इसलिए हिन्दू समाज का संगठित रहना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस देश में जाति-पंथ के आधार पर कोई भेद नहीं था। यहाँ सबमें एक ही तत्व को देखा गया। सब एक ही राम के अंश हैं।

उन्होंने कहा कि हमें एक होकर अपने समाज की सेवा करनी होगी। समाज के जो बंधु कमजोर हैं, पिछड़ गए हैं, हमारा दायित्व है कि उन्हें सबल और समर्थ बनाएं। हमें एक बार फिर से देने वाला समाज खड़ा करना है। सरसंघचालक डॉ. भागवत ने कहा कि बहुत वर्षों पहले अंग्रेजों ने हमें टूटा हुआ आईना पकड़ा दिया था। इस टूटे हुए आईने में हमें समाज में भेद दिखाई देते हैं। हमें अंग्रेजों के इस आईने को फेंकना होगा। उन्होंने बैतूल में हिंदू सम्मेलन के आयोजन का उद्देश्य बताया कि यह प्राचीन भारत का केंद्र बिंदू है। संगठित हिंदू समाज का संदेश यहाँ से सब जगह प्रभावी ढंग से जाएगा। समाज को सबल बनाना और भारत को विश्वगुरु बनाना, इस हिंदू सम्मेलन का उद्देश्य है। इस अवसर पर प्रख्यात रामकथा वाचक पंडित श्यामस्वरूप मनावत ने कहा कि दुनिया में केवल भारत ही है, जिसने विश्व कल्याण का उद्घोष किया। हमारे ऋषि-मुनियों ने यह नहीं कहा कि केवल भारत का कल्याण हो, बल्कि वे बार-बार दोहराते हैं कि विश्व का कल्याण हो और प्राणियों में सद्भाव हो। दुनिया में एकमात्र भारतीय संस्कृति है, जिसमें कहा गया है कि धर्म की जय हो और अधर्म का नाश हो। यहाँ यह नहीं कहा गया कि केवल हिंदू धर्म की जय हो और बाकि पंथों का नाश हो। भारत भूमि ही है, जहाँ सब पंथों का सम्मान किया जाता है। उत्तराखण्ड से आए आध्यात्मिक गुरु संत सतपाल महाराज ने महिला सशक्तिकरण के लिए समस्त समाज से आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संत समाज का यह दायित्व है कि आध्यात्मिक शक्ति के जागरण से पुन: इस देश में मातृशक्ति की प्रतिष्ठा को स्थापित करे। समाज को भी महिला सशक्तिकरण के लिए आगे आना होगा। 

इस अवसर पर मंच पर संघ के सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी, आयोजन समिति के अध्यक्ष गेंदूलाल वारस्कर, सचिव बुधपाल सिंह ठाकुर और वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. शैला मुले भी उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन मोहन नागर ने किया। इस अवसर पर गोंडी भाषा में प्रकाशित होने वाले समाचार पत्र ‘लोकांचल’ के विशेषांक और बैतूल पर केन्द्रित स्मारिका ‘सतपुड़ा समग्र’ का विमोचन भी किया गया।

हिंदुस्थान में रहने वाला प्रत्येक हिंदू है :

हिंदू सम्मेलन में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि जापान में रहने वाला जापानी, अमेरिका का निवासी अमेरिकन और जर्मनी का नागरिक जर्मन कहलाता है, इसी प्रकार हिंदुस्थान में रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति हिंदू है। लोगों के पंथ-मत और पूजा पद्धति अलग-अलग हो सकती है, लेकिन हिंदुस्थान में रहने के कारण सबकी राष्ट्रीयता एक ही है- हिंदू। इसलिए भारत के मुसलमानों की राष्ट्रीयता भी हिंदू है। भारत माता के प्रति आस्था रखने वाला प्रत्येक व्यक्ति हिंदू है। मत-पंथ अलग होने के बाद भी हम एक हैं, इसलिए हमको मिलकर रहना चाहिए।

सरसंघचालक जी ने यह संकल्प कराए :

1. समाज के कमजोर बंधुओं को समर्थ बनाने का प्रयास करूंगा।

2. अपने घर-परिसर में पर्यावरण की रक्षा करूंगा।

3. अपने घर में अपने जीवन के आचरण, महापुरुषों के प्रेरक प्रसंग अपने परिवार को सुनाकर भारत माता की आरती करूंगा।

4. अपने देश का नाम दुनिया में ऊंचा करने के लिए जीवन में सभी कार्य परिश्रम के साथ निष्ठा और प्रामाणिकता से करूंगा।

5. भेदभाव नहीं करूंगा। समाज को संगठित रखने का प्रयास करूंगा।

भारत माता की जय है हृदय की भाषा : हिंदू समाज में भाषा, जाति और पूजा पद्धति की भिन्नता है, लेकिन इससे हमारी एकता को कोई खतरा नहीं है। यह विविधता तो हमारी पहचान है। हमारी हृदय की भाषा तो एक है। ‘भारत माता की जय’ हृदय की भाषा है। उत्तर से लेकर दक्षिण और पूर्व से पश्चिम में सभी जगह भारत माता की जय, इन्हीं शब्दों में बोला जाता है।

  • email
  • facebook
  • twitter
  • google+
  • WhatsApp

Related Posts

Blog

भारतस्य प्रतिष्ठे द्वे संस्कृतं संस्कृतिश्च

May 16, 2022
Others

ಸ್ವನಾಮ ಧನ್ಯ ಶ್ರೀ ಗೋಪಾಲ ಕೃಷ್ಣ ಗೋಖಲೆ

May 9, 2022
News Digest

ದೇಶದ ಮೊದಲ ಸೆಮಿಕಂಡಕ್ಟರ್ ಘಟಕ ರಾಜದಲ್ಲಿ ಸಾಪನೆಗೆ ಬೃಹತ್ ಒಪ್ಪಂದ

May 2, 2022
News Digest

ಸ್ವಾಮಿ ವಿವೇಕಾನಂದರ ಯೋಗಿ ಅರವಿಂದರ ಕನಸುಗಳನ್ನು ಸಾಕಾರಗೊಳಿಸುವುದು ನಮ್ಮ ಸಂಕಲ್ಪ – ಡಾ.ಮೋಹನ್ ಭಾಗವತ್

April 15, 2022
Blog

ಬ್ರಿಟೀಷರ ಕ್ರೌರ್ಯದ ಪರಮಾವಧಿ – ಜಲಿಯನ್‌ವಾಲಾಭಾಗ್ ಹತ್ಯಾಕಾಂಡ

April 13, 2022
Others

Oxford university hindoo society celebrates Chaitra navaratri and performs homa

April 12, 2022
Next Post
‘Vikas of Jan, Jameen, Jal, Jangal and Janwar is Bharat’s Vikas;: RSS Sarasanghachalak Mohan Bhagwat at Hoshangabad, MP

'Vikas of Jan, Jameen, Jal, Jangal and Janwar is Bharat's Vikas;: RSS Sarasanghachalak Mohan Bhagwat at Hoshangabad, MP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

ಎಬಿಪಿಎಸ್ ನಿರ್ಣಯ – ಭಾರತವನ್ನು ಸ್ವಾವಲಂಬಿಯಾಗಿಸಲು ಉದ್ಯೋಗಾವಕಾಶಗಳ ಪ್ರೋತ್ಸಾಹಕ್ಕೆ ಒತ್ತು

March 13, 2022

ಟೀ ಮಾರಿದ್ದ ನ್ಯಾಯಾಲಯದಲ್ಲೇ ವಕೀಲೆಯಾದ ಛಲಗಾತಿ!

March 8, 2022

ನಮ್ಮ ನೆಲದ ಚಿಂತನೆಯ ಆಧಾರದ ರಾಷ್ಟ್ರದ ಪುನರ್ನಿರ್ಮಾಣ ಅಗತ್ಯ – ಪಿ ಎಸ್ ಪ್ರಕಾಶ್

May 7, 2022

ಹಗರಿಬೊಮ್ಮನಹಳ್ಳಿಯಲ್ಲಿ ರಾಷ್ಟ್ರೀಯ ಸ್ವಯಂಸೇವಕ ಸಂಘದ ಶಿಕ್ಷಾ ವರ್ಗದ ಸಮಾರೋಪ

May 13, 2022

ಸಂಘಕಾರ್ಯದ ಮೂಲಕ ಸಮಾಜದ ಆಂತರಿಕ ಶಕ್ತಿ ಹೆಚ್ಚಿಸಬೇಕಿದೆ – ದತ್ತಾತ್ರೇಯ ಹೊಸಬಾಳೆ ಕರೆ

March 14, 2022

EDITOR'S PICK

RSS Sarasanghachalak Mohan Bhagwat inaugurates #VaicharikMahaKumbh at #SimhasthKumbh, Ujjain

RSS Sarasanghachalak Mohan Bhagwat inaugurates #VaicharikMahaKumbh at #SimhasthKumbh, Ujjain

May 12, 2016
Yuva Bharat 2020: A National Youth Conference at Bangalore on Feb 25-26

Yuva Bharat 2020: A National Youth Conference at Bangalore on Feb 25-26

February 22, 2012
Sringeri Seer praises RSS for its Seva Activities

Sringeri Seer praises RSS for its Seva Activities

April 2, 2012
RSS Saharakaryavah Dattatreya Hosabale, Governor VR Vala attends inaugural of SAMUTKARSH at Hubballi

RSS Saharakaryavah Dattatreya Hosabale, Governor VR Vala attends inaugural of SAMUTKARSH at Hubballi

April 13, 2016

Samvada ಸಂವಾದ :

Samvada is a media center where we discuss various topics like Health, Politics, Education, Science, History, Current affairs and so on.

Categories

Recent Posts

  • ಭಾರತ ಮತ್ತು ಏಷ್ಯಾದ ಬೌದ್ಧ ದೇಶಗಳು : ಒಂದು ಸಾಂಸ್ಕೃತಿಕ ರಾಷ್ಟ್ರೀಯವಾದ
  • भारतस्य प्रतिष्ठे द्वे संस्कृतं संस्कृतिश्च
  • ನ್ಯಾಯಾಲಯದ ಆದೇಶದ ಮೇರೆಗೆ ಕಾಶಿಯ ಗ್ಯಾನವಾಪಿ ಮಸೀದಿ ಸರ್ವೇ ಪ್ರಕ್ರಿಯೆ ಆರಂಭ
  • ಸಮರ್ಪಣಾ ಮನೋಭಾವ ನಿಜವಾದ ದೇಶಭಕ್ತಿ – ತಿಪ್ಪೇಸ್ವಾಮಿ
  • About Us
  • Contact Us
  • Editorial Team
  • Errors/Corrections
  • ETHICS POLICY
  • Events
  • Fact-checking Policy
  • Home
  • Live
  • Ownership & Funding
  • Pungava Archives
  • Subscribe

© samvada.org - Developed By gradientguru.com

No Result
View All Result
  • Samvada

© samvada.org - Developed By gradientguru.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In