• Samvada
Tuesday, May 24, 2022
Vishwa Samvada Kendra
No Result
View All Result
  • Login
  • Samvada

    ಪ್ರಬೋದಿನೀ ಗುರುಕುಲಕ್ಕೆ NIOS ಅಧಿಕಾರಿಗಳ ಭೇಟಿ

    ಮಾರ್ಚ್ ೧೧ರಿಂದ ೧೩ರವರೆಗೆ ಗುಜರಾತಿನಲ್ಲಿ ಅಖಿಲ ಭಾರತ ಪ್ರತಿನಿಧಿ ಸಭಾ

    Evacuation of Indians stranded in Ukraine by Government of India

    Ukraine Russia Crisis : India abstained from UNSC resolution

    Trending Tags

    • Commentary
    • Featured
    • Event
    • Editorial
  • Samvada

    ಪ್ರಬೋದಿನೀ ಗುರುಕುಲಕ್ಕೆ NIOS ಅಧಿಕಾರಿಗಳ ಭೇಟಿ

    ಮಾರ್ಚ್ ೧೧ರಿಂದ ೧೩ರವರೆಗೆ ಗುಜರಾತಿನಲ್ಲಿ ಅಖಿಲ ಭಾರತ ಪ್ರತಿನಿಧಿ ಸಭಾ

    Evacuation of Indians stranded in Ukraine by Government of India

    Ukraine Russia Crisis : India abstained from UNSC resolution

    Trending Tags

    • Commentary
    • Featured
    • Event
    • Editorial
No Result
View All Result
Samvada
Home Others

स्वराज्य को ‘सुराज्य’ में परिवर्तित करना समाज की मौजूदा पीढ़ी के समक्ष कठिन चुनौती : नंदकुमारजी

Vishwa Samvada Kendra by Vishwa Samvada Kendra
January 27, 2014
in Others
250
0
स्वराज्य को ‘सुराज्य’ में परिवर्तित करना समाज की मौजूदा पीढ़ी के समक्ष कठिन चुनौती : नंदकुमारजी

RSS Akhil Bharatiya Sah Prachar Pramukh Nandakumar addressing

491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जालंधर Jan 26। देश को छह दशक पहले मिली स्वतंत्रता को बनाए रखना और स्वराज्य को ‘सुराज्य’ में परिवर्तित करना समाज की मौजूदा पीढ़ी के समक्ष कठिन चुनौती है. त्याग और सेवा के बल पर संगठित हो कर उपक्रम करने से हम मौजूदा चुनौतियों से निटपने में सक्षम हो सकते हैं. यह विचार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह-प्रचार प्रमुख नंद कुमार ने यहां बाबा बालकनाथ मंदिर में संघ के उत्तर क्षेत्र के सामान्य संघ शिक्षा वर्ग के समापन समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए.

RSS Akhil Bharatiya Sah Prachar Pramukh Nandakumar addressing
RSS Akhil Bharatiya Sah Prachar Pramukh Nandakumar addressing

समापन समारोह में मुख्यवक्ता के रूप में श्री नंदकुमार ने ऋषियों-मुनियों, देवी-देवताओं, गुरुओं व वेदों की रचयिता पंजाब की धरती को नमन करते हुए कहा कि जितना दुरुह कार्य स्वतंत्रता प्राप्त करना था उतना ही मुश्किल इसे बनाए रखना है. 1897 में जब स्वामी विवेकानंद भारत वापिस आए तो उनकी देशभक्तिपूर्ण बातें सुन कर किसी ने पूछा कि आप स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व क्यों नहीं करते? तो स्वामीजी ने उत्तर दिया कि वे उन्हें स्वतंत्रता दिला देंगे परंतु क्या देशवासी आज उस स्थिति में है कि उस स्वतंत्रता को संभाल पाएं. उस समय हम असंगठित थे, जिससे वह व्यक्ति निरुत्तर हो गया. इस घटना के 28 वर्षों बाद नागपुर में परमपूजनीय डा. केशवराव बलिराम हेडगेवार आगे बढ़ कर स्वामीजी की सीख को सामाजिक जीवन में उतारा और ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ के रूप में समाज को संगठित करने का महायज्ञ शुरू किया. जो लाख अवरोधों के बावजूद अविचल जारी है. उन्होंने कहा कि त्याग और सेवा भारत राष्ट्र के आधारस्तंभ है और यही हमारी पहचान है. यही सनातन धर्म है और हम इन्हीं गुणों का आराधना करते है. इसके विपरीत पश्चिमी विचारधारा हिंसक और आक्रामक है, इसीलिए जो लुटेरे है, हिंसा करने वाले है उनके आदर्श पश्चिमी समाज है. परहित साधन ही हमारे वेदों का संदेश है, वेदों में कहा गया है कि मुझे सुख नहीं चाहिए, मोक्ष नहीं चाहिए बल्कि सर्वजन का कल्याण चाहिए. उन्होंने कहा कि हमारे देश के पास न तो त्याग, न ही सेवा या समर्पण और न ही पराक्रम की कमी थी, हममें कमी केवल संगठन शक्ति की थी. हमने संगठित होकर प्रयास नहीं किए जिसके चलते राष्ट्र को काफी समय तक दुर्दिन देखने पड़े.

READ ALSO

भारतस्य प्रतिष्ठे द्वे संस्कृतं संस्कृतिश्च

ಸ್ವನಾಮ ಧನ್ಯ ಶ್ರೀ ಗೋಪಾಲ ಕೃಷ್ಣ ಗೋಖಲೆ

359_12_22_16_DSC_1853_H@@IGHT_234_W@@IDTH_448

अपने उद्बोधन में मुख्यअतिथि श्री सतीश कपूर ने कहा कि हिंदुत्व का मार्ग कल्याण का मार्ग है, जो केवल मानव या जीवजंतु मात्र की नहीं अपितु सम्पूर्ण सृष्टि के मंगल की कामना करता है. उन्होंने कहा कि वर्तमान युग में राष्ट्र आराधना से बढ़ कर कोई आराधना नहीं हो सकती और हमें संगठन शक्ति के महत्व को समझ कर समाज को एकता के सूत्र में पिरोने का प्रयास करना चाहिए. उन्होंने स्वयंसेवकों द्वारा दिखाए गए साहसिक कारनामों व अनुशासन की प्रशंसा की.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तर क्षेत्र के सामान्य शिक्षा वर्ग में 105 शिक्षार्थियों ने भाग लिया. समापन समारोह के दौरान शिक्षार्थियों ने दंडयुद्ध, नियुद्ध, पथसंचलन, घोष के अनेक हैरतंगेज प्रदर्शन किए. समारोह में संघ के सह-क्षेत्रीय प्रचारक प्रेम कुमार व वर्गाधिकारी श्री अरुण प्रभाकर सहित भारी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग, स्वयंसेवक उपस्थित रहे.

  • email
  • facebook
  • twitter
  • google+
  • WhatsApp

Related Posts

Blog

भारतस्य प्रतिष्ठे द्वे संस्कृतं संस्कृतिश्च

May 16, 2022
Others

ಸ್ವನಾಮ ಧನ್ಯ ಶ್ರೀ ಗೋಪಾಲ ಕೃಷ್ಣ ಗೋಖಲೆ

May 9, 2022
News Digest

ದೇಶದ ಮೊದಲ ಸೆಮಿಕಂಡಕ್ಟರ್ ಘಟಕ ರಾಜದಲ್ಲಿ ಸಾಪನೆಗೆ ಬೃಹತ್ ಒಪ್ಪಂದ

May 2, 2022
News Digest

ಸ್ವಾಮಿ ವಿವೇಕಾನಂದರ ಯೋಗಿ ಅರವಿಂದರ ಕನಸುಗಳನ್ನು ಸಾಕಾರಗೊಳಿಸುವುದು ನಮ್ಮ ಸಂಕಲ್ಪ – ಡಾ.ಮೋಹನ್ ಭಾಗವತ್

April 15, 2022
Blog

ಬ್ರಿಟೀಷರ ಕ್ರೌರ್ಯದ ಪರಮಾವಧಿ – ಜಲಿಯನ್‌ವಾಲಾಭಾಗ್ ಹತ್ಯಾಕಾಂಡ

April 13, 2022
Others

Oxford university hindoo society celebrates Chaitra navaratri and performs homa

April 12, 2022
Next Post
‘Navabharat Yuvashakti Sangam’ held at Tejpur Assam, RSS Chief Mohan Bhagwat addressed

'Navabharat Yuvashakti Sangam' held at Tejpur Assam, RSS Chief Mohan Bhagwat addressed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

ಎಬಿಪಿಎಸ್ ನಿರ್ಣಯ – ಭಾರತವನ್ನು ಸ್ವಾವಲಂಬಿಯಾಗಿಸಲು ಉದ್ಯೋಗಾವಕಾಶಗಳ ಪ್ರೋತ್ಸಾಹಕ್ಕೆ ಒತ್ತು

March 13, 2022

ಟೀ ಮಾರಿದ್ದ ನ್ಯಾಯಾಲಯದಲ್ಲೇ ವಕೀಲೆಯಾದ ಛಲಗಾತಿ!

March 8, 2022

ನಮ್ಮ ನೆಲದ ಚಿಂತನೆಯ ಆಧಾರದ ರಾಷ್ಟ್ರದ ಪುನರ್ನಿರ್ಮಾಣ ಅಗತ್ಯ – ಪಿ ಎಸ್ ಪ್ರಕಾಶ್

May 7, 2022

ಹಗರಿಬೊಮ್ಮನಹಳ್ಳಿಯಲ್ಲಿ ರಾಷ್ಟ್ರೀಯ ಸ್ವಯಂಸೇವಕ ಸಂಘದ ಶಿಕ್ಷಾ ವರ್ಗದ ಸಮಾರೋಪ

May 13, 2022

ಸಂಘಕಾರ್ಯದ ಮೂಲಕ ಸಮಾಜದ ಆಂತರಿಕ ಶಕ್ತಿ ಹೆಚ್ಚಿಸಬೇಕಿದೆ – ದತ್ತಾತ್ರೇಯ ಹೊಸಬಾಳೆ ಕರೆ

March 14, 2022

EDITOR'S PICK

ಗಂಗೊಳ್ಳಿ ತಲುಪಿದ ಭಾರತ ಪರಿಕ್ರಮ ಯಾತ್ರೆ

ಗಂಗೊಳ್ಳಿ ತಲುಪಿದ ಭಾರತ ಪರಿಕ್ರಮ ಯಾತ್ರೆ

November 7, 2012

Video: Dr Togadia’s speech at Hindu Samajotsav at Kasaragod

May 6, 2012

NEWS IN BRIEF – JULY 19, 2013

July 19, 2013
Day-125: Maharashtra receives Bharat Parikrama Yatra, RSS functionaries welcome Kedilaya

Day-125: Maharashtra receives Bharat Parikrama Yatra, RSS functionaries welcome Kedilaya

August 25, 2019

Samvada ಸಂವಾದ :

Samvada is a media center where we discuss various topics like Health, Politics, Education, Science, History, Current affairs and so on.

Categories

Recent Posts

  • ತಂತ್ರಜ್ಞಾನದ ಜೊತೆಗೆ ಸಾಂಸ್ಕೃತಿಕ ಆಯಾಮ : ಇಂದಿನ ಅಗತ್ಯತೆ – ಶ್ರೀ ಮುಕುಂದ ಸಿ.ಆರ್‌
  • ಸಾಮಾಜಿಕ ಕ್ರಾಂತಿಯ ಹರಿಕಾರ ರಾಜಾ ರಾಮ್ ಮೋಹನ್ ರಾಯ್
  • ಸಾಮಾನ್ಯನ ಹಣೆಪಟ್ಟಿಯಿಂದ ಸಂತ ಪಟ್ಟದವರೆಗೆ – ೩೫೦ ವರ್ಷಗಳ ವ್ಯವಸ್ಥಿತ ಪಯಣ
  • Raksha Mantri launches two indigenous frontline warships; Surat (Guided Missile Destroyer) & Udaygiri (Stealth Frigate)
  • About Us
  • Contact Us
  • Editorial Team
  • Errors/Corrections
  • ETHICS POLICY
  • Events
  • Fact-checking Policy
  • Home
  • Live
  • Ownership & Funding
  • Pungava Archives
  • Subscribe

© samvada.org - Developed By gradientguru.com

No Result
View All Result
  • Samvada

© samvada.org - Developed By gradientguru.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In