• Samvada
  • Videos
  • Categories
  • Events
  • About Us
  • Contact Us
Tuesday, January 31, 2023
Vishwa Samvada Kendra
No Result
View All Result
  • Login
  • Samvada

    ಪ್ರಬೋದಿನೀ ಗುರುಕುಲಕ್ಕೆ NIOS ಅಧಿಕಾರಿಗಳ ಭೇಟಿ

    ಮಾರ್ಚ್ ೧೧ರಿಂದ ೧೩ರವರೆಗೆ ಗುಜರಾತಿನಲ್ಲಿ ಅಖಿಲ ಭಾರತ ಪ್ರತಿನಿಧಿ ಸಭಾ

    Evacuation of Indians stranded in Ukraine by Government of India

    Ukraine Russia Crisis : India abstained from UNSC resolution

    Trending Tags

    • Commentary
    • Featured
    • Event
    • Editorial
  • Videos
  • Categories
  • Events
  • About Us
  • Contact Us
  • Samvada

    ಪ್ರಬೋದಿನೀ ಗುರುಕುಲಕ್ಕೆ NIOS ಅಧಿಕಾರಿಗಳ ಭೇಟಿ

    ಮಾರ್ಚ್ ೧೧ರಿಂದ ೧೩ರವರೆಗೆ ಗುಜರಾತಿನಲ್ಲಿ ಅಖಿಲ ಭಾರತ ಪ್ರತಿನಿಧಿ ಸಭಾ

    Evacuation of Indians stranded in Ukraine by Government of India

    Ukraine Russia Crisis : India abstained from UNSC resolution

    Trending Tags

    • Commentary
    • Featured
    • Event
    • Editorial
  • Videos
  • Categories
  • Events
  • About Us
  • Contact Us
No Result
View All Result
Samvada
Home News Digest

RSS Press Release: संघ रिटेल में FDI के विरोध में

Vishwa Samvada Kendra by Vishwa Samvada Kendra
August 25, 2019
in News Digest
242
0
RSS Press Release clarifies 'RSS is Opposed to FDI in Retail'

Dr Mohan Bhagwat, RSS Sarasanghachalak

491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

RSS Press Release: November 07, 2013

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मानना है कि देश के खुदरा व्यापार क्षेत्र में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश की अनुमति नहीं दी जानी चाहिये।

READ ALSO

RSS Sarkaryawah Shri Dattareya Hosabale hoisted the National Flag at Chennai

ಸುಬ್ಬಣ್ಣ ತಮ್ಮ ಹಾಡುಗಳಿಂದಲೇ ನೆನಪಾಗಿ ಉಳಿಯುತ್ತಾರೆ. – ದತ್ತಾತ್ರೇಯ ಹೊಸಬಾಳೆ

Dr Mohan Bhagwat, RSS Sarasanghachalak
Dr Mohan Bhagwat, RSS Sarasanghachalak

सरसंघचालक श्री मोहन राव भागवत ने राजधानी में प्रबुद्ध और गणमान्य नागरिकों के साथ अपने विजयादशमी भाषण पर एक परिचर्चा के दौरान अनेक प्रश्नों के उत्तर दिये और विभिन्न मुद्दों पर संघ का दृष्टिकोण स्पष्ट किया। दिल्ली में ऐसी परिचर्चा के आयोजन की परंपरा पिछले वर्ष से ही आरम्भ हुई है। उन्होंने कहा कि संघ का सदैव से यही मत रहा है कि ऐसा जीवनावश्यक नया ज्ञान अथवा नई तकनीक जो हमारे पास नहीं है, उसे हम अपनी शर्तों पर अन्य देशों से ले सकते हैं।

श्री भागवत ने पूछा, “साबुन, तेल और सब्जी जैसी वस्तुओं के व्यापार की विदेशी कंपनियों को अनुमति देकर अपने खुदरा व्यापारियों को क्यों मारना चाहिये ?” उन्होंने कहा कि संघ का स्वदेशी पर आग्रह स्वावलंबन और अहिंसा को पुष्ट करने के लिये रहा है। मनुष्य की सच्ची स्वतंत्रता आत्मनिर्भरता है और उस पर अंकुश के लिये अहिंसा का स्वभाव बनना आवश्यक है। श्री भागवत ने कहा कि देश को संतुलित और युक्तिसंगत अर्थ नीति की आवश्यकता है, जिसमें आम नागरिकों के पास रोटी, कपड़ा, मकान, स्वास्थ्य, शिक्षा और अतिथि-सत्कार का सामर्थ्य हो और उन्हें आत्महत्या करने को विवश न होना पड़े। साथ ही, हमारे राष्ट्रीय मुद्रा कोष में भी कमी न आये।

पड़ोसी देशों विशेषत: पाकिस्तान के बारे में उन्होंने कहा कि हमें ऐसी व्यापक और दूरदृष्टि रखकर रणनीति बनानी होगी जिससे वह भारत पर तरह-तरह से आक्रमण करने का दुस्साहस ही न जुटा पाये, इसके लिये उसे समर्थन-विहीन करना एक परीक्षित उपाय है, क्योंकि वह सभी देशों से बैर मोल लेकर हम पर हमला नहीं कर सकता। उनके विचार में यह उचित नहीं है कि पाक लगातार हमले करता रहे और हम उससे बात करने की बात ही करते रहें। हमें निर्भय होकर समयानुकूल कदम उठाने होंगे। श्री भागवत ने देश को परमाणु शक्ति से संपन्न करने के विचार का समर्थन करते हुए कहा कि चीन की भांति भारत को भी अपने पड़ोसी देशों को नियंत्रित रखने की शक्ति  का परिचय देना चाहिये।

सरसंघचालक के अनुसार संघ का दृढ़ विश्वास है कि देश में अनेक विचारधाराएं होने के बावजूद देशहित में सभी लोग एक साथ मिलकर काम कर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि संघ किसी मतवाद को न पकड़कर केवल सत्य जानने का प्रयास करता है। लेकिन प्राय: स्वार्थ और अहंकार के कारण जिन आग्रहों को छोड़ना चाहिये, उन्हें पकड़कर रखा जाता है और उचित आग्रहों का तिरस्कार कर दिया जाता है।

श्री भागवत ने एक प्रश्नकर्ता से अपनी असहमति व्यक्त करते हुए कहा कि संघ की स्वीकार्यता और साख घट नहीं, बल्कि बढ़ रही है। उन्होंने राष्ट्रवाद को अप्रासंगिक बताने पर कहा कि यह समझने की आवश्यकता है कि अन्य देश वैश्वीकरण का मात्र नारा लगाकर अपने-अपने राष्ट्र का विकास कर रहे हैं। सरसंघचालक ने यह भी स्पष्ट किया कि वे फिलहाल संघ के आधारभूत दर्शन व दृष्टिकोण में किसी परिवर्तन की आवश्यकता अनुभव नहीं करते। लेकिन जब भी ऐसा लगेगा कि इसमें परिवर्तन की आवश्यकता है तो परिवर्तन से कोई संकोच भी नहीं करेंगे। “ हमें किसी वाद से मतलब नहीं, हमें सत्य से मतलब है”। सरसंघचालक ने यह भी बताया कि संघ कार्य का निरंतर विस्तार हो रहा है। संघ की शाखाओं की संख्या और उन पर स्वयंसेवकों की उपस्थिति में भी लगातार वृद्धि हो रही है।

सरसंघचालक ने मूल्यपरक और व्यापारमुक्त शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि आमूलचूल परिवर्तन के बिना काम नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि हमें भारत में आने को उत्सुक उन विदेशी विश्वविद्यालयों को दूर रखना होगा जो केवल करोड़ों डॉलर के मुनाफे की बात सोचते हैं। सुसंस्कारी मनुष्य बनाने के लिये शिक्षा नीति की पुनर्रचना की आवश्यकता रेखांकित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षक अपने उदाहरण से संस्कार दे सकते हैं, लेकिन उनके भी प्रशिक्षण की जरूरत है, क्योंकि वे भी इसी शिक्षा पद्धति से तैयार हुये हैं। धन, यश, प्रतिष्ठा के बजाय परोपकार और समाजसेवा जैसे आदर्श जीवन-मूल्यों को अपने आचरण में लाना होगा। इसकी शुरुआत घर से करने के लिये संघ ने कुटुम्ब प्रबोधन कार्यक्रम आरम्भ किया है। उन्होंने कहा कि दीर्घावधिकाल में हुए जीवन-मूल्यों के क्षरण को अल्पावधि में ठीक नहीं किया जा सकता। लेकिन उन्होंने आश्वस्त किया कि परिस्थिति इतनी गंभीर नहीं है कि इसमें सुधार नहीं होगा। “केवल जल, जंगल, जमीन, जानवर और स्वसंस्कृति से अपनत्व और कर्तव्य बोध को जगाने भर का काम करना है”। अगले 25 वर्ष को उन्होंने राष्ट्र के सुंदर चित्र का निर्माणकाल बताते हुए कहा कि संघ स्वार्थ और भेदों से दूर रहकर प्रतिकूल परिस्थितियों में अपने कर्तव्य पर डटे रहने वाले देशभक्त तैयार करने में जुटा है।

श्री भागवत ने सभी पर समान रूप से लागू होने वाली जनसंख्या नीति का समर्थन करते हुए कहा कि यह देश की आवश्यकता है। उन्होंने एक अन्य प्रसंग में कहा कि देश में वास्तव में संख्या और नस्ल, दोनों ही दृष्टि से कोई अल्पसंख्यक नहीं है। उन्होंने कहा कि यह तुष्टिकरण की नीति का कुपरिणाम है।

महिला सशक्तीकरण से जुड़े प्रश्नों के उत्तर में श्री भागवत ने स्पष्ट किया कि संघ महिला सशक्तीकरण का पूरी तरह पक्षधर है। “हमारा महिलाओं के बारे में जो दृष्टिकोण है, वास्तव में वह शास्त्र शुद्ध और सबके कल्याण का दृष्टिकोण है”। उन्होंने कहा कि दोनों में न कोई छोटा है और न बड़ा, दोनों को मिलाकर जीवन बनता है, चाहे राष्ट्र-जीवन हो या पारिवारिक जीवन, दोनों की समान भागीदारी है। अपने विजयादशमी उद्बबोधन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त, जाग्रत और प्रबुद्ध होना चाहिये। यदि वे सक्रिय होना चाहतीं हैं तो सक्रिय होने की प्रेरणा देकर वैसी स्वतंत्रता उन्हें देनी चाहिये। सरसंघचालक ने कहा कि महिलाओं को नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध करायी जानी चाहिये। उन्होंने यह भी कहा, “प्राकृतिक भेद के सिवाय बहुत थोड़े काम ऐसे हैं, जो पुरुष कर सकता है उन्हें महिला नहीं कर सकती। मैं तो कहूंगा बहुत सी ऐसी बातें या कार्य जो महिला नहीं कर सकती, उनसे कहीं ज्यादा कार्य हैं, जो महिला ही कर सकती है, उन्हें पुरुष नहीं कर सकते। इसलिए उन पर कोई रोक-टोक, बन्धन न हो”।

  • email
  • facebook
  • twitter
  • google+
  • WhatsApp

Related Posts

RSS Sarkaryawah Shri Dattareya Hosabale hoisted the National Flag at Chennai
News Digest

RSS Sarkaryawah Shri Dattareya Hosabale hoisted the National Flag at Chennai

August 15, 2022
News Digest

ಸುಬ್ಬಣ್ಣ ತಮ್ಮ ಹಾಡುಗಳಿಂದಲೇ ನೆನಪಾಗಿ ಉಳಿಯುತ್ತಾರೆ. – ದತ್ತಾತ್ರೇಯ ಹೊಸಬಾಳೆ

August 12, 2022
News Digest

Swaraj@75 – Refrain from politics over Amrit Mahotsava

August 6, 2022
News Digest

“ಹಿಂದೂ ತರುಣರು ಶಕ್ತಿಶಾಲಿಗಳಾಗಬೇಕು” – ಚಕ್ರವರ್ತಿ ಸೂಲಿಬೆಲೆ

July 29, 2022
News Digest

ಸಿಪಿಎಂ ಗೂಂಡಾಗಳಿಂದ ಆರ್‌ಎಸ್‌ಎಸ್‌ ಸ್ವಯಂಸೇವಕ ಜಿಮ್ನೇಶ್ ಹತ್ಯೆ

July 25, 2022
News Digest

ಹಿರಿಯ ಸ್ವಯಂಸೇವಕ ಡಾ.ರಾಮಮನೋಹರ ರಾವ್ ವಿಧಿವಶ – ನಾ.ತಿಪ್ಪೇಸ್ವಾಮಿ ಸಂತಾಪ

July 25, 2022
Next Post
Nagpur: Senior RSS Swayamsecak Vilas Fadnavis expired

Nagpur: Senior RSS Swayamsecak Vilas Fadnavis expired

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

ಸಾಮಾಜಿಕ ಕ್ರಾಂತಿಯ ಹರಿಕಾರ ರಾಜಾ ರಾಮ್ ಮೋಹನ್ ರಾಯ್

May 22, 2022

ಒಂದು ಪಠ್ಯ – ಹಲವು ಪಾಠ

May 27, 2022
Profile of V Bhagaiah, the new Sah-Sarakaryavah of RSS

Profile of V Bhagaiah, the new Sah-Sarakaryavah of RSS

March 16, 2015
ಕವಿ ಶ್ರೇಷ್ಠ ಎಂ. ಗೋಪಾಲಕೃಷ್ಣ ಅಡಿಗರ ‘ವಿಜಯನಗರದ ನೆನಪು’ ಕವನದ ಕುರಿತು…

ಕವಿ ಗೋಪಾಲಕೃಷ್ಣ ಅಡಿಗರ ಬದುಕು ಮತ್ತು ಬರಹ : ವಿಶೇಷ ದಿನಕ್ಕೆ ವಿಶೇಷ ಲೇಖನ

February 18, 2021

ಟೀ ಮಾರಿದ್ದ ನ್ಯಾಯಾಲಯದಲ್ಲೇ ವಕೀಲೆಯಾದ ಛಲಗಾತಿ!

March 8, 2022

EDITOR'S PICK

ಪಾಕಿಸ್ತಾನದ ದ್ವೇಷದ ಕೂಸು ಎಲ್-ಇ-ಟಿ

April 14, 2015
RSS wants patriotic party to be in power: Dr Jayanti Bhadesia

RSS wants patriotic party to be in power: Dr Jayanti Bhadesia

December 7, 2011
RSS Dharana reports Karnataka State-wide; at all District Headquarters

RSS Dharana reports Karnataka State-wide; at all District Headquarters

November 11, 2010
India’s ‘human computer’ Shakuntala Devi expired in Bangalore

India’s ‘human computer’ Shakuntala Devi expired in Bangalore

January 11, 2014

Samvada ಸಂವಾದ :

Samvada is a media center where we discuss various topics like Health, Politics, Education, Science, History, Current affairs and so on.

Categories

Recent Posts

  • ಬೆಂಗಳೂರು‌ ಮಳೆ‌ ಅವಾಂತರ – ಕ್ಷಣಿಕ ಪರಿಹಾರಕ್ಕಿಂತ ಶಾಶ್ವತ ಪರಿಹಾರ ದೊರೆಯಲಿ!
  • RSS Sarkaryawah Shri Dattareya Hosabale hoisted the National Flag at Chennai
  • ಸ್ವಾತಂತ್ರ್ಯೋತ್ಸವದ ಅಮೃತ ಮಹೋತ್ಸವ – ಸಾಮರಸ್ಯದ ಸಮಾಜದಿಂದ ಮಾತ್ರವೇ ದೇಶ ಬಲಿಷ್ಠವಾಗಲು ಸಾಧ್ಯ! – ದತ್ತಾತ್ರೇಯ ಹೊಸಬಾಳೆ
  • ಬಿಸ್ಮಿಲ್, ರಿಝಾಲ್ ಮತ್ತು ಬೇಂದ್ರೆ
  • About Us
  • Contact Us
  • Editorial Team
  • Errors/Corrections
  • ETHICS POLICY
  • Events
  • Fact-checking Policy
  • Home
  • Live
  • Ownership & Funding
  • Pungava Archives
  • Subscribe
  • Videos
  • Videos – test

© samvada.org - Developed By eazycoders.com

No Result
View All Result
  • Samvada
  • Videos
  • Categories
  • Events
  • About Us
  • Contact Us

© samvada.org - Developed By eazycoders.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In