• Samvada
Sunday, May 22, 2022
Vishwa Samvada Kendra
No Result
View All Result
  • Login
  • Samvada

    ಪ್ರಬೋದಿನೀ ಗುರುಕುಲಕ್ಕೆ NIOS ಅಧಿಕಾರಿಗಳ ಭೇಟಿ

    ಮಾರ್ಚ್ ೧೧ರಿಂದ ೧೩ರವರೆಗೆ ಗುಜರಾತಿನಲ್ಲಿ ಅಖಿಲ ಭಾರತ ಪ್ರತಿನಿಧಿ ಸಭಾ

    Evacuation of Indians stranded in Ukraine by Government of India

    Ukraine Russia Crisis : India abstained from UNSC resolution

    Trending Tags

    • Commentary
    • Featured
    • Event
    • Editorial
  • Samvada

    ಪ್ರಬೋದಿನೀ ಗುರುಕುಲಕ್ಕೆ NIOS ಅಧಿಕಾರಿಗಳ ಭೇಟಿ

    ಮಾರ್ಚ್ ೧೧ರಿಂದ ೧೩ರವರೆಗೆ ಗುಜರಾತಿನಲ್ಲಿ ಅಖಿಲ ಭಾರತ ಪ್ರತಿನಿಧಿ ಸಭಾ

    Evacuation of Indians stranded in Ukraine by Government of India

    Ukraine Russia Crisis : India abstained from UNSC resolution

    Trending Tags

    • Commentary
    • Featured
    • Event
    • Editorial
No Result
View All Result
Samvada
Home Others

RSS inspired 5-Day conference VISHWA SANGH SHIBIR-2015 begins at Indore

Vishwa Samvada Kendra by Vishwa Samvada Kendra
December 30, 2015
in Others
247
0
RSS inspired 5-Day conference VISHWA SANGH SHIBIR-2015 begins at Indore

Vishwa Sangh Shibir 2015-2

491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Indore December 30: Rashtriya Swayamsevak Sangh inspired 5-Day conference of Swayamsevaks from different foreign countries VISHWA SANGH SHIBIR-2015 was jointly inaugurated on Tuesday by Loksabha speaker Sumitra Mahajan along with RSS Sarakaryavah Bhaiyyaji Joshi.

Vishwa Sangh Shibir 2015-2
Vishwa Sangh Shibir 2015-2

A total of nearly 750 delegate Swayamsevaks from nearly 45 countries are participating in this 5-day conclave which will conclude on January 2, in which RSS Sarasanghachalak Mohan Bhagwat will address.

READ ALSO

भारतस्य प्रतिष्ठे द्वे संस्कृतं संस्कृतिश्च

ಸ್ವನಾಮ ಧನ್ಯ ಶ್ರೀ ಗೋಪಾಲ ಕೃಷ್ಣ ಗೋಖಲೆ

Vishwa Sangh Shibir 2015

इंदौर . राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विश्व के अन्य देशों में कार्यरत शाखा हिन्दू स्वयंसेवक संघ के पांच दिवसीय विश्व संघ शिविर-2015 का शुभारंभ 29 दिसंबर को इंदौर के एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल में हुआ. शिविर का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह सुरेश भय्या जी जोशी तथा लोकसभा अध्यक्षा सुमित्रा महाजन ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया. विश्व संघ शिविर में विश्व के 45 देशों से 750 शिविरार्थी भाग ले रहे हैं.

शुभारंभ अवसर पर सरकार्यवाह सुरेश भय्या जी जोशी ने कहा कि हम में से कई कार्यकर्ता भारत में पहली बार आए हैं, किन्तु रक्त, मन, मस्तिष्क में स्थापित विचार कभी दुर्बल नहीं होते. भिन्न प्रकार का चिन्तन लेकर हम विश्व में खड़े हैं. हमने विश्व को एक परिवार माना है. हम विश्व को अपने चिन्तन से प्रभावित करना चाहते हैं. हिन्दू जगे तो विश्व जगेगा. विश्व में सभी संघर्षों को समाप्त करने हेतु चिन्तन हिन्दू समाज ही दे सकता है. हम हिन्दू हैं, यह अहंकार नहीं, स्वाभिमान है. विश्व तभी जगेगा, जब हिन्दू जगेगा. हमारा (हिन्दू समाज) जगना प्रारंभ हुआ है, विश्व भी जगेगा, यह हमारा विश्वास है. इसी में मानव जीवन की स्वतंत्रता की गारंटी है. विश्व का जगना, मनुष्य का जगना है.

उन्होंने कहा कि हमने देवासुर संग्राम देखा है. सत्य के साथ असत्य, न्याय के साथ अन्याय, धर्म के साथ अधर्म, तथा देवों के साथ असुर संग्राम हुआ है. जिसमें हमेशा सत्य, न्याय, धर्म व देवों की विजय ही हुई है. यह तत्वज्ञान बहुमत से सिद्ध नहीं किया जा सकता. यह विश्व कल्याण का मार्ग है, शान्ति का मार्ग है. हिन्दुत्व का तत्वज्ञान भारतीय मनीषियों ने रखा है, यह स्नेह से ही प्राप्त किया जा सकता है. हम इस संस्कृति के प्रतिनिधि हैं.

सरकार्यवाह जी ने कहा कि बलिदान से अधिक त्याग का महत्व है. आद्य सरसंघचालक डॉ. हेडगेवार जी ने कहा है कि देश समाज के लिये मरने नहीं, जीने वाले लोग चाहिए. यह अहंकार नहीं सिद्धांत की भाषा है. इसे स्वयं से आरंभ करना है, और वयं (हम सब) तक जाना है. हम भारतीय संस्कृति के प्रतिनिधि हैं, हमें स्वयं से ही प्रारंभ करना होगा. हम जगेंगे, तो विश्व भी उस मार्ग पर चलेगा. भारत से हजारों लोग विश्व के अनेक देशों में गए, हम किसी को हराने या लूटने नहीं गए. भारत में देने की परंपरा है, लेने की नहीं. हम शास्त्र व मूल्य लेकर गए, शस्त्र नहीं. भारतीय चिन्तन हराने में नहीं, मन जीतने में विश्वास रखता है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ या हिन्दू स्वयंसेवक संघ का कार्य इस यात्रा का दर्शन करवाना है. उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी को उद्घृत करते हुए कहा कि धर्म, कर्तव्य, मूल्य भारत में समाप्त हो जाएंगे तो विश्व में कहीं भी देखने को नहीं मिलेंगे. हम मानवीय दृष्टिकोण से कार्य करें, भविष्य के स्वप्न को हमें साकार करना है.

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्षा सुमित्रा महाजन जी ने कहा कि भारतीय संस्कृति और हमारे संस्कारों के सच्चे राजदूत विश्व में फैले हुए भारतीय ही हैं. जो भारत की विरासत को इतने वर्षों से विश्व में फैलाने का कार्य कर रहे हैं. हमारे मानबिन्दु संपूर्ण विश्व को जीवन जीवन दर्शन देते हैं. जैसे भारतीय संस्कृति के अनुसार हम पेड़-पौधों की पूजा, पक्षियों को दाना देने आदि का कार्य करते हैं. ये संस्कार आधारित जीवन दर्शन है. हम संपूर्ण जीव जगत को अपने परिवार का सदस्य मानते हैं. हम सभी भारतीय संस्कृति के राजदूत हैं. आज विश्व के कई देशों में दीपावली, गणेश उत्सव आदि त्यौहार बड़े पैमाने पर उत्साह से मनाए जाते हैं. भारतीय जिस देश में भी गए, बड़े भवन संपत्ति के स्थान पर उन्होंने मंदिर बनाने को प्राथमिकता दी. संपूर्ण विश्व में भारतीय संस्कृति का प्रसार किया.

कार्यक्रम के दौरान स्मारिका तथा ध्वनि चित्र मुद्रिका का विमोचन भी अतिथियों ने किया. हिन्दू स्वयंसेवक संघ के संयोजक सौमित्र गोखले जी ने विश्व में संघ द्वारा किए जा रहे कार्यों का वृत्त प्रस्तुत किया. स्मारिका के संपादक डॉ. सुब्रतो गुहा ने प्रस्तावना, धात्री त्रिपाठी ने गणेश वंदना प्रस्तुत की. कार्यक्रम का संचालन केन्या की अनिता पटेल ने किया. अतिथियों के स्वागत के साथ ही परिचय शिविर कार्यवाह डॉ. मुकेश मोढ़ ने करवाया.

  • email
  • facebook
  • twitter
  • google+
  • WhatsApp

Related Posts

Blog

भारतस्य प्रतिष्ठे द्वे संस्कृतं संस्कृतिश्च

May 16, 2022
Others

ಸ್ವನಾಮ ಧನ್ಯ ಶ್ರೀ ಗೋಪಾಲ ಕೃಷ್ಣ ಗೋಖಲೆ

May 9, 2022
News Digest

ದೇಶದ ಮೊದಲ ಸೆಮಿಕಂಡಕ್ಟರ್ ಘಟಕ ರಾಜದಲ್ಲಿ ಸಾಪನೆಗೆ ಬೃಹತ್ ಒಪ್ಪಂದ

May 2, 2022
News Digest

ಸ್ವಾಮಿ ವಿವೇಕಾನಂದರ ಯೋಗಿ ಅರವಿಂದರ ಕನಸುಗಳನ್ನು ಸಾಕಾರಗೊಳಿಸುವುದು ನಮ್ಮ ಸಂಕಲ್ಪ – ಡಾ.ಮೋಹನ್ ಭಾಗವತ್

April 15, 2022
Blog

ಬ್ರಿಟೀಷರ ಕ್ರೌರ್ಯದ ಪರಮಾವಧಿ – ಜಲಿಯನ್‌ವಾಲಾಭಾಗ್ ಹತ್ಯಾಕಾಂಡ

April 13, 2022
Others

Oxford university hindoo society celebrates Chaitra navaratri and performs homa

April 12, 2022
Next Post
Adhivakta Parishad’s 14th National Conference held at Bengaluru

Adhivakta Parishad's 14th National Conference held at Bengaluru

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

ಎಬಿಪಿಎಸ್ ನಿರ್ಣಯ – ಭಾರತವನ್ನು ಸ್ವಾವಲಂಬಿಯಾಗಿಸಲು ಉದ್ಯೋಗಾವಕಾಶಗಳ ಪ್ರೋತ್ಸಾಹಕ್ಕೆ ಒತ್ತು

March 13, 2022

ಟೀ ಮಾರಿದ್ದ ನ್ಯಾಯಾಲಯದಲ್ಲೇ ವಕೀಲೆಯಾದ ಛಲಗಾತಿ!

March 8, 2022

ನಮ್ಮ ನೆಲದ ಚಿಂತನೆಯ ಆಧಾರದ ರಾಷ್ಟ್ರದ ಪುನರ್ನಿರ್ಮಾಣ ಅಗತ್ಯ – ಪಿ ಎಸ್ ಪ್ರಕಾಶ್

May 7, 2022

ಹಗರಿಬೊಮ್ಮನಹಳ್ಳಿಯಲ್ಲಿ ರಾಷ್ಟ್ರೀಯ ಸ್ವಯಂಸೇವಕ ಸಂಘದ ಶಿಕ್ಷಾ ವರ್ಗದ ಸಮಾರೋಪ

May 13, 2022

ಸಂಘಕಾರ್ಯದ ಮೂಲಕ ಸಮಾಜದ ಆಂತರಿಕ ಶಕ್ತಿ ಹೆಚ್ಚಿಸಬೇಕಿದೆ – ದತ್ತಾತ್ರೇಯ ಹೊಸಬಾಳೆ ಕರೆ

March 14, 2022

EDITOR'S PICK

Yearly National level meet of RSS, ABPS 2019 commences at Gwalior

Yearly National level meet of RSS, ABPS 2019 commences at Gwalior

March 8, 2019
ನೇರನೋಟ : ಅಧಿಕಾರಸ್ಥರು ಹುಟ್ಟುಹಾಕಿದ ಅಪಾಯಕಾರಿ ‘ಸಂಸ್ಕೃತಿ’!

ನೇರನೋಟ : ಅಧಿಕಾರಸ್ಥರು ಹುಟ್ಟುಹಾಕಿದ ಅಪಾಯಕಾರಿ ‘ಸಂಸ್ಕೃತಿ’!

July 17, 2014
Ensuring no poor suffers of hunger: A peep into RSS Service activity in various parts of Karnataka

From the Diaries of Swayamsevaks: Honesty and caring for others in Bharatiya society, A Video story from Bhadravati

April 21, 2020
RSS State level annual training camp Sangh Shiksha Varg-2012 concludes at Bangalore

RSS State level annual training camp Sangh Shiksha Varg-2012 concludes at Bangalore

May 10, 2012

Samvada ಸಂವಾದ :

Samvada is a media center where we discuss various topics like Health, Politics, Education, Science, History, Current affairs and so on.

Categories

Recent Posts

  • ಸಾಮಾನ್ಯನ ಹಣೆಪಟ್ಟಿಯಿಂದ ಸಂತ ಪಟ್ಟದವರೆಗೆ – ೩೫೦ ವರ್ಷಗಳ ವ್ಯವಸ್ಥಿತ ಪಯಣ
  • Raksha Mantri launches two indigenous frontline warships; Surat (Guided Missile Destroyer) & Udaygiri (Stealth Frigate)
  • ಭಾರತ ಮತ್ತು ಏಷ್ಯಾದ ಬೌದ್ಧ ದೇಶಗಳು : ಒಂದು ಸಾಂಸ್ಕೃತಿಕ ರಾಷ್ಟ್ರೀಯವಾದ
  • भारतस्य प्रतिष्ठे द्वे संस्कृतं संस्कृतिश्च
  • About Us
  • Contact Us
  • Editorial Team
  • Errors/Corrections
  • ETHICS POLICY
  • Events
  • Fact-checking Policy
  • Home
  • Live
  • Ownership & Funding
  • Pungava Archives
  • Subscribe

© samvada.org - Developed By gradientguru.com

No Result
View All Result
  • Samvada

© samvada.org - Developed By gradientguru.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In